Surajkund Mela 2023: दिल्ली में शुरू हो रहा है विश्व का सबसे बड़ा मेला, 50 रुपए में भी बिकती हैं यहां चीजें

Read Time:5 Minute, 1 Second

Surajkund Mela 2023 in Hindi, Nearest metro station, Ticket price, (Official Website) and mela in faridabad today

Surajkund Mela 2023: सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय शिल्‍प मेले में सभी राज्‍यों के हस्तशिल्प, भोजन और मनोरंजन को शामिल किया जाता है। यहां पर आप 50 रूपए में भी बहुत सुंदर चीजें खरीद सकते हैं।हर साल की तरह इस बार भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्‍प मेला 3 फरवरी से आयोजित होने जा रहा है। ये मेला 3 से 19 फरवरी तक चलेगा। फरीदाबाद में लगने वाले इस मेले के 36 साल पूरे हो जाएंगे।

Surajkund Mela Official Website – Click Here

Surajkund mela 2023 in hindi

यहां पर भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता एक साथ देखने को मिलती है। इसी वजह से देश ही नहीं बल्कि देशभर से दस लाख से ज्‍यादा लोग इस मेले को देखने आते हैं। यहां आकर आपको भारत के समृद्ध अतीत और देशभर के जातीय व्‍यंजनों को चखने का मौका भी मिलता है। इतना ही नहीं इस मेले में कई सारे स्‍टॉल्‍स लगते हैं, जहां से आप 50 रुपए में सुंदर-सुंदर चीजें भी खरीद सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं यहां क्या चीजें बहुत कम पैसों में मिलती हैं।

​मिल जाते हैं मग (Mug)- ​Surajkund Mela 2023

यहां पर सिरेमिक के हैंडक्राफ्टेड मग बहुत सुंदर मिलते हैं। इन कपों की बनावट यूनिक होती है। खास बात है कि ये कप महंगे नहीं होते। हर पीस की कीमत कुल 80 रुपए होती है।

​फैशनेबल इयररिंग्स (Fashionable Ear Rings) – ​Surajkund Mela 2023

​फैशनेबल इयररिंग्स - ​

यहां पर ऐसे कई स्‍टॉल्‍स हैं, जो ईयररिंग्स बेचते हैं। एक से बढ़कर एक ईयररिंगस यहां आपको मिल जायेंगे। खूबसूरत पैटर्न और मजबूत डिजाइन वाले झूमकों को देखकर तो आप इन्‍हें खरीदे बिना नहीं रह पाएंगी। इनकी कीमत 50 रूपए से शुरू हो जाती है।

​नोजपिन का लश्कारा (Lashkara) – ​Surajkund Mela 2023

​नोजपिन का लश्कारा - ​

जिन महिलाओं को नोज पिन पहनना पसंद है, उनके लिए यहां स्‍टॉल्‍स पर नोज पिन का अच्‍छा कलेक्शन देखने को मिलता है। सांस्कृतिक आकर्षण से प्रेरित यहां कई ऑक्साइड सिल्‍वर नोजपिन केवल 50 रुपए में मिल जाती हैं। यह आपकी एथनिक स्‍टाइल को फ्रेश रखने का अच्‍छा तरीका है।

​वॉल हुक (Wall Hook) – ​Surajkund Mela 2023

​वॉल हुक - ​

आजकल होम डेकोर के लिए हैंडमेड हुक का काफी ट्रेंड है। आमतौर पर दीवार पर सजाने के लिए ये हुक काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन इस मेले में आपको कुल 50 रूपए में अपने घर की दीवार पर शानदार स्‍पर्श जोड़ सकते हैं। ये खूबसूरत हुक आपके घर का पूरा लुक बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ हैं देश के Best CM, सर्वे में खुलासा, जानिए नंबर 2 और 3 पर किसका है नाम

​डोर नॉब ( Door Nobe) -​ Surajkund Mela 2023

​डोर नॉब -​

किसी भी शिल्‍प मेले में आपको डोर नॉब शायद ही कभी देखने को मिलते होंगे। लेकिन आपको यहां डोर नॉब की एक से एक डिजाइन मिल जाएंगी। ये हैंडमेड डोर नॉब आपके घर के दरवाजे का लुक चार गुना बढ़ा देंगे। अच्‍छी बात है कि ये बहुत ज्‍यादा महंगे भी नहीं होते। एक सुंदर सा डोर नॉब आपको कुल 50 रुपए में मिल जाएगा।

​लंबे वक्‍त तक चलने वाले पेन (Pens) – ​Surajkund Mela 2023

​लंबे वक्‍त तक चलने वाले पेन - ​

इस मेले में हर साल लगने वाला पेन का स्‍टॉल आने वाले को खूब आकर्षित करता है। ये इको फ्रेंडली पेन केवल 20 रूपए में यहां मिल जाएंगे। ये पेन न केवल इन्वायरमेंट फ्रेंडली हैं बल्कि लंबे वक्‍त तक चलते भी हैं।

​परफ्यूम और डायरी (Perfumes and Diary) – ​Surajkund Mela 2023

​परफ्यूम और डायरी - ​

अगर आपको परफ्यूम और डायरी से लगाव है, तो यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई फ्लेवर के परफ्यूम बहुत कम कीमत पर मिल जाएंगे । इसी तरह एक स्टॉल पर छोटी छोटी डायरी का बेहतरीन कलेक्शन होता है। इन डायरी के कवर ही इतने सुंदर होते हैं, कि आप इन्‍हें न खरीदें ऐसा हो ही नहीं सकता।

Related Articles:


About Post Author

Aditi Thakur

Aditi Thakur पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों जैसे- लाइफस्टाइल, ऑटो-गैजेट्स, धार्मिक, बिजनेस, फीचर्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, Aditi U9M.ORG की हिन्दी न्यूज Articles में Writer का काम कर रही हैं।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rapper MC Stan Bigg Boss 16 Winner Bigg Boss 16 Winner Promise Day 2023 Wishes Teddy Day पर इन रोमांटिक शायरी के जरिए कहें अपने दिल की बात PK Rosy: 5 Reason Google Doodle celebrates first lead Malayalam actress