चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए Fertilizers, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Read Time:5 Minute, 11 Second

How to make Fertilizers from Tea Leaf: अगर आपके गार्डन में पौधे की भरमार है,लेकिन नियमित देखभाल करने के बाद ये सूख जाते हैं। तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको चायपत्ती से फर्टिलाइजर बनाना सिखा रहे हैं।

पौधे से भरा गार्डन किसे पसंद नहीं है भला। शाम को गरमा-गरम चाय के साथ गार्डन में बैठकर किताबों से बातें करना मुझे तो बहुत पसंद है। पर पौधे लगाने के बाद देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा हम नहीं करते हैं, तो पौधे सूखने लगते हैं या फल-सब्जी न आने की समस्या पैदा हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि पौधे की नियमित देखभाल करने के लिए पानी काफी होता है।

पौधों की ग्रोथ के लिए ऑर्गेनिक खाद या फर्टिलाइजर से बेहतर कुछ नहीं। पर क्या आपको पता है कि भारतीय किचन में कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो पौधों को पोषण देने का काम करते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पेड़-पौधे हमेशा हरे भरे नजर आते हैं और दीमक या फिर कीड़े लगने जैसी समस्या से भी निजात मिलती है।

यही वजह है कि कई लोग ऑर्गैनिक खाद के तौर पर हल्दी, अंडे के छिलके, दूध आदि जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। पर आज हम आपको चायपत्ती से फर्टिलाइजर बनाकर इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, इस बार पौधे के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करके देखें।

चायपत्ती का इस्तेमाल कैसे करें?

आप चाय की पत्ती का इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि चायपत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके अधिक इस्तेमाल से पौधे नष्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आप महीने में एक बार थोड़ी मात्रा में पौधों के आसपास छिड़क दें। पर बेहतर होगा कि आप महीने में सिर्फ एक बार चायपत्ती पौधे के आसपास डालकर इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- ब्लैक कॉफी पीने के फायदे जान फटी रह जाएंगी आंखें, रोजाना ऐसे करें सेवन

चायपत्ती से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका

आप चाय के पानी की मदद होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं क्योंकि चाय का पानी पौधे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पौधे की नियमित ग्रोथ होने लगती है। इसके अलावा, आप चाय की पत्ती के पानी से साथ अनाज का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री

  • चाय पत्ती का पानी – 2 कटोरी
  • अनाज का पानी- 2 बाउल
  • नारियल के छिलकों का पानी- 1 बाउल
  • जार- 1

बनाने की तरीका

फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से नारियल खरीद कर लेकर ले आएं।
साथ ही, अनाज और चाय की पत्ती को भी एक बाउल में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
इसके बाद, आप एक बाउल लें और पानी निकाल लें और दूसरे बाउल में अनाज को भिगोकर रख दें।
फिर इसमें अन्य अनाज का पानी जैसे- चावल, दाल, गेहूं का पानी डालें।
अब इसमें चाय की पत्ती डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (चावल का पानी हल कर सकता है आपकी ये 6 समस्याएं)

इस्तेमाल करने का तरीका

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसे एक स्प्रे बोतल में करना होगा।
फिर इसके बाद पौधे में फर्टिलाइजर डालने के लिए एक समय को तय कर लें जैसे- सुबह का एक वक्त या फिर शाम का एक वक्त।
आप इसका उपयोग मिट्टी या फिर पत्तों को पर छिड़काव कर सकती हैं।
मिट्टी में डालने के लिए आपको पहले मिट्टी को थोड़ा खोदना होगा फिर इसमें ये फर्टिलाइजर डालना होगा।
इसे डालने के बाद आप मिट्टी को फिर से सामान्य कर सकती हैं।

इसका नियमित इस्तेमाल करें। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट U9M के साथ।

About Post Author

Admin

Explore Latest News, Entertainment, Fashion, Lifestyle, Travel, Gadgets, Business, Politics, Weather, Sports and much more from all over the world.
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rapper MC Stan Bigg Boss 16 Winner Bigg Boss 16 Winner Promise Day 2023 Wishes Teddy Day पर इन रोमांटिक शायरी के जरिए कहें अपने दिल की बात PK Rosy: 5 Reason Google Doodle celebrates first lead Malayalam actress