
Jaypee Resort Greater Noida में होगा जी-20 सम्मलेन, डीएम सुहास एलवाई ने दी खास जानकारी
G20 in Jaypee Resort Greater Noida : इसी वर्ष 2023 में भारत में जी-20 देशों की अध्यक्षता करने जा रहा है। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत बड़ा अवसर साबित होगा। गौतमबुद्ध नगर में जी-20 सम्मेलन ग्रेटर नोएडा में होगा। इसका आयोजन जेपी रिसोर्ट में किया जाएगा। जेपी रिसोर्ट को बेहतर स्थिति, बेहतर निर्माण, साज-सज्जा और अन्य संसाधनों की वजह से चुना गया है। इससे यहां पर आने वाले मेहमानों को विशेष अनुभूति होगी।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, विशेषज्ञों द्वारा वैश्विक देशों के इस बड़े समूह की अध्यक्षता करने के कई मायने समझे जा रहे हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह वैश्विक मंच भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाने की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बैठकें प्रस्तावित हैं। एक बैठक दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में भी होनी है। यहां विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहमानों का स्वागत करने नोएडा पहुंचेंगे।
एक्सपो मार्ट और जेपी में होगा कार्यक्रम
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश के समृद्धशाली संस्कृति से परिचित कराने के लिए काशी, अयोध्या, मथुरा, आगरा और बुंदेलखंड आदि क्षेत्रों में धार्मिक एवं विरासत स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ अलग-अलग देश से आए प्रतिनिधि बैठक करेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा का एक्सपो मार्ट का चयन किया गया है। यहां पर तमाम नेशनल और इंटरनेशनल सेमिनार हो चुके हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम का हिस्सा लेने आए हैं।
Expo Mart में देश विदेश के छोटे-बड़े आयोजन आए दिन होते रहते हैं। लिहाजा, एक्सपो मार्ट बैठक के लिए बेहतर है। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं गंगा विलास क्रूज के मालिक राज सिंह, 68 करोड़ खर्च कर बनवाया लहरों पर तैरता फाइव स्टार होटल
डीएम सुहास एलवाई ने कहा- मेजबानी के लिए तैयारी शुरू
डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, आगरा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग कार्यक्रम होने प्रस्तावित हैं। जी20 की मेजबानी करने का मौका नोएडा को भी मिलेगा। यहां पर उत्तर प्रदेश के अफसरों के साथ जी20 में आए प्रतिनिधियों की अहम बैठक होगी। उन्होंने कहा कि नोएडा पहले से ही निवेशकों का पसंदीदा शहर रहा है। यहां ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना है।
नोएडा में निवेशकों को कोई दिक्कत न हो, वे आसानी से अपने उद्योग स्थापित कर सकें, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है। जी20 के मेजबानी के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
क्या है G20 ?
G20 ग्रुप का गठन वर्ष 1999 के दशक के अंत के वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में किया गया था, जिसने विशेष रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को प्रभावित किया था। इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल कर वैश्विक स्थिरता को सुरक्षित करना है। G20 देशों में दुनिया की 60% आबादी, वैश्विक GDP का 85% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है।
G20 ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। G20 सम्मेलन में स्पेन को स्थायी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
Related Articles:
जानें कीमत, Nokia ने लॉन्च किया शानदार फीचर वाला टैबलेट, मिल रहा है 3000 रुपये का फायदा
Average Rating